अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल
उन्नाव, मई 31 -- शुक्लागंज, उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र स्थित आजाद मार्ग पर पोनी गांव के सामने बाइक से जा रहे निहाल खेड़ा निवासी विष्णु निषाद उर्फ गोबरे (49) व उसका बेटा शिवा को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से विष्णु को गंभीर हालत में हैलट भेजा गया। परिजन उन्हें लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.