नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली कैंट इलाके में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। आरोपी वारदात के बाद सड़क पर गिरे युवक को कुचल कर फरार हो गया। सड़क किनारे पड़े युवक को देखकर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि 19 जून की सुबह करीब छह बजे दिल्ली कैंट थाने के सामने सदर बाजार रोड पर युवक के पड़े होने की सूचना मिली। पीसीआर वैन ने युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हालत गंभीर होने पर एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एम्स में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ने दम तोड़ा मृतक की पहचान 40 वर्षीय विपुल के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से मृतक की बाइक बरामद हुई। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताक...