अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
बुलंदशहर, मार्च 26 -- बीती रात गुलावठी धौलाना रोड पर नोएडा से गुलावठी घर के लिए लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सगे भाई गंभीर घायल हो गए। घायलों की पहचान हाशिम 32 व काशिम 30 वर्ष मोहल्ला रामनगर के रूप में हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हाशिम के सिर में गंभीर चोट आई जिसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है वही कासिम की हालत भी गंभीर है। जानकारी के अनुसार हाशिम व कासिम नोएडा में टायर पंचर की दुकान करते हैं। बीती रात दोनों भाई दुकान बंद कर नोएडा से गुलावठी को बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। गुलावठी-धौलाना रोड पर अज्ञात वाहन ने हाशिम-काशिम की बाइक को टक्कर मार दी। दोनों भाई सड़क पर जा गिरे। बेकाबू वाहन की चपेट में आने से हाशिम के सिर में गंभीर चोट आई हैं, जिसे दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.