अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
उन्नाव, जून 22 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बिचपरी गांव के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कानपुर देहात के रनिया निवासी सोनू पुत्र रामसागर रविवार को बाइक से किसी काम से लखनऊ जा रहा था। उसके साथ रनिया निवासी उदित मिश्रा पुत्र बद्री प्रसाद भी मौजूद था। इसी दौरान अजगैन क्षेत्र के बिचपरी गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.