नोएडा, दिसम्बर 31 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के पास टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों ने अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया। इस दौरान आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक युवक के पिता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय बसंत खातू और 20 वर्षीय रोहन निठारी गांव में रहते थे। दोनों मंगलवार को अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने बाइक से गए थे। रात 12 बजे के करीब जब दोनों जन्मदिन मनाकर बाइक से लौट रहे थे, तभी आर्मी पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.