बिजनौर, मार्च 24 -- नगीना। नगीना-नहटौर मार्ग पर सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला सेवावाली गावड़ी निवासी दीपू (22) पुत्र उमेश और हेमराज(19) पुत्र हरीश सैनी अपने परिचित से पैसे लेने के लिए बाइक से ग्राम सराय जा रहे थे। जब वे ग्राम धर्मशा नगली के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवकों की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.