अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल
बागपत, जून 5 -- बालैनी। ढिकौली-बंथला मार्ग पर पिलाना गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव निवासी दो भाई सद्दाम और गुलफाम बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपने बीमार भाई को देखने के लिये दिल्ली गए थे। रात में वापस लौटते समय जब वह पिलाना गांव के समीप पहुंचे, तो कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने घायलों को उपचार के लिये पिलाना सीएचसी भिजवाया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.