हरदोई, अप्रैल 22 -- माधौगंज। माधौगंज थानाक्षेत्र के सेलापुर-मटियामऊ मार्ग पर गंगा एक्सप्रेस-वे अंडर पास के नीचे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कर वाहन मौके से भाग निकला। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दोनों तपनौर गांव की ओर से बिलग्राम के लिए जा रहे थे। गनीपुर गांव निवासी 38 वर्षीय बृज मोहन मिश्रा की बहन का तिलक तपनौर गांव में था। उसी में शामिल होने उसके साथ अजय उर्फ लाला भी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने दोनों को घायल पड़े देखा तो डायल-112 और एम्बुलेन्स को कॉल कर घटना के बारे में जानकारी। पुलिस कर्मी उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉ अरुण ने मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देकर अज्ञात वाहन समेत उसका चालक भाग...