आगरा, मार्च 25 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में कासगंज रोड पर पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपति समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर शशिकांति पत्नी मनोज कुमार, आदित्य वर्मा पुत्र मनोज कुमार और मनोज कुमार पुत्र राम सिंह निवासीगण महावर ढोलना विकास भवन में आंगनवाडी का फार्म जमा करने जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.