बागपत, मार्च 24 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार को बड़ौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कान्हड़ गांव निवासी बच्चे समेत बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कान्हड़ निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने भतीजे आदित्य व मौसेरे भाई शिवम के साथ बाइक पर सोनीपत से गांव लौट रहा था। बड़ौली गांव के पास अचानक से पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके लगने से तीनों हाईवे पर गिरते ही बेहोश हो गए। राहगिरों ने तीनों को सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। राहुल व शिवम के पैर की हड्डी टूट गई। चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...