अमरोहा, मार्च 3 -- रहरा थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर के त्रिवेणी शुगर मिल के नजदीक अलीगढ़ मार्ग पर सोमवार रात अज्ञात वाहन, बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर भाग निकला। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के मद्देनजर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक गंभीर रूप से घायल होने की वजह से बोल नहीं पा रहा है जिसके चलते अभी उसके नाम पता के संबंध में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.