हाथरस, दिसम्बर 18 -- सादाबाद। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार ग्राम करैया निवासी वीनेश कुमार आगरा से अपने गांव लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए घायल को आगरा रेफर कर दिया।हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.