लखनऊ, मार्च 19 -- गोसाईगंज,(लखनऊ) संवाददाता। किसानपथ पर गुरुवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी राज नारायण (45) गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से चिनहट की ओर जा रहे थे। किसानपथ पर दुलारमऊ के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के चलते राज नारायण उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें गोसाईगंज सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.