अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
मथुरा, जून 15 -- थाना मगोर्रा अंतर्गत भरतपुर रोड पर गांव मघेरा पुलिया के समीप रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायल को उपचार के लिये भर्ती कराया। रविवार सुबह नौ बजे युवक अंकित (20) निवासी जाजनपट्टी अपने साथी 19 वर्षीय रामू सिंह (19) के साथ कोसीखुर्द से जाजनपट्टी लौट रहा था। बताते हैं कि तभी मथुरा-भरतपुर पर रास्ते में गांव मघेरा पुलिया के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों को उपचार के लिये एम्बुलेंस की मदद से भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.