बुलंदशहर, जून 21 -- खुर्जा। थाना क्षेत्र के अरनिया खुर्द गांव निवासी 50 वर्षीय राकेश चौहान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार रात खुर्जा से घर लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि उनके पति राकेश चौहान किसी काम के सिलसिले में खुर्जा गए थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह ऊंचागांव के निकट पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी सांस...