जामताड़ा, फरवरी 3 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम नारायणपुर,प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौडिहनी गांव स्थित कुंभरगेड़िया जोरिया(छोटी नदी) के समीप मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडेयडीह-रामनगर गांव निवासी राजू रवानी के पुत्र छोटू रवानी (उम्र-करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू रवानी बाइक संख्या-जेएच 15 एएच 5410 से अपने रिश्तेदार के यहां चैनपुर-दक्षिणबहाल गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान नौडिहनी गांव के पास कुंभरगेडिया जोरिया के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद छोटू सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटन...