अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
मधुबनी, जुलाई 13 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिजौलिया गाड़ाटोल के समीप एनएच-27 पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया।
घटनास्थल का विवरण मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मुद्दीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनेपुर निवासी अशोक राय (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान अररिया जिले के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के चनौरागंज निवासी गंगाराम पासवान (50 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति देर रात बाइक से चनौरागंज जा रहे थे। इसी दौरान सिजौलिया गाड़ाटोल के समीप एनएच-27 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.