उन्नाव, मई 13 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सरैया क्रासिंग स्थिति आरओबी के नीचे मंगलवार शाम अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से किशोर की मौत तथा दो साथी जख्मी हो गए। जख्मी साथियों का जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।आदर्श नगर मोहल्ला के रहने वाले 16 वर्षीय मुस्तकीम पुत्र अली मोहल्ले के ही दोस्त पवन शर्मा और वैभव के संग बाइक से घूमने निकला था। मरहला और सरैया क्रॉसिंग के पास आरओबी के नीचे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने मुस्तकीम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.