चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो घायलों को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। हरिहरपुर निवासी रवि साहू का 15 वर्षीय बेटा कृष्णा शुक्रवार, बुद्धविलास का 20 वर्षीय बेटा संजय और हरि प्रसाद का 18 वर्षीय का बेटा रवि तीनो लोग शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे एक ही बाइक से भरतकूप जा रहे थे। भरतकूप-मड़फा मार्ग में हरिहरपुर बडेदेव बाबा के पास इनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनो लोग बाइक समेत सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। तीनों के सिर, हाथ, पैर आदि में गंभीर चोटें आई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो को सीएचसी शिवरामपुर में दाखिल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.