अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर
देवघर, मई 30 -- देवघर। बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियामारा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। घायल की पहचान बैहंगा गांव निवासी हसन अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हसन बाइक से बाजार सामान खरीदने गया था। बाजार से लौटने के दौरान बलियामारा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उसके बाद घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर के अनुसार घायल के शरीर में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.