अज्ञात वाहन की टक्कर से बहन की मौत, भाई गंभीर घायल
रायबरेली, मई 2 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के निकट ओवर ब्रिज पर मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया । इलाज के दौरान बहन की मौत हो गई। भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे सुदौली गांव के रहने वाले शिवांशु 26 पुत्र विजय शंकर यादव अपनी बहन शिखा 23 वर्ष मोटरसाइकिल से बछरावां आ रहे थे। जैसे ही वह रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई।इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। चिकित्सक भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.