प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के गायघाट बाईपास के ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार प्लंबर की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चिह्नित नहीं हो सका। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेनी का पुरवा भोजपुर बिहारगंज निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ कुक्कू प्लंबर का काम करता था। वह बुधवार सुबह शहर गया था। शाम साढ़े छह बजे साइकिल से घर लौट रहा था। चिलबिला-सुखपाल नगर बाईपास पर गायघाट ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन अशोक को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। अशोक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.