मथुरा, फरवरी 26 -- थाना जैंत के अंतर्गत हाइवे पर बुधवार सुबह अज्ञात वहान की टक्कर से प्राइवेट वाहन पर कंडक्टरी करने वाले की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। अम्बाखार, जनरलगंज, कोतवाली निवासी मानसिंह गोला (45) प्राइवेट वाहन पर कंडक्टरी का काम करता था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे हाइवे पर गांव कोटा-छरौरा के समीप होकर वह पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आये अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल वाहन चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.