गंगापार, मार्च 18 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र में बीते 11 मार्च की शाम एक सड़क दुर्घटना में पुलिस विभाग में तैनात कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कानपुर-हंडिया-वाराणसी हाईवे पर लालगोपालगंज के पास शाम करीब सात बजे की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घायल की पहचान अतुल कुमार यादव के रूप में हुई है, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, अतुल कुमार यादव ड्यूटी के सिलसिले में अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.