अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन घायल
औरैया, जुलाई 9 -- नेशनल हाईवे पर लालपुरा गांव के सामने स्थित पूजा होटल के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत एक महिला घायल हो गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊ गांव निवासी बृजभान, अपने पिता राजा राम के साथ बाइक से औरैया के पुरवा आंतोल गांव में रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लालपुरा गांव के सामने पूजा होटल के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रही ममता देवी, गृहिणी, निवासी कल्ले का पुरवा, अजीतमल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.