मथुरा, अप्रैल 29 -- मांट, थाना क्षेत्र में नौहझील रोड पर मंगलवार को जेएसएम स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने सोमवार की देर रात बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया। जानकारी के अनुसार राया के गांव पिरसुआ निवासी संजय और उनका पुत्र शिवा बाइक से जा रहे थे। जेएसएम स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में पिती-पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मांट भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि संजय की इलाज के दौरान मौत हो गयी है, जबकि पुत्र शिवा का अभी इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.