शाहजहांपुर, मई 9 -- तिलहर। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप सवार शादी समारोह में फ्रूट काउंटर लगाने वाले छह लोग घायल हो गए। गंभीर चार लोगों का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार की सुबह हाईवे पर धनेला गांव के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी को सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पिक अप हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में शादी समारोह में फ्रूट काउंटर लगाने वाले गौरी खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नवहर के अविनाश, अतुल, उपेंद्र घायल, हाफिजगंज के गांव मटकापुर के सूरज व विशाल, फतेहगंज पश्चिमी निवासी वीनेश घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायल सूरज, उपेंद्र, विशाल और विनेश को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.