बलरामपुर, फरवरी 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना गौराहा क्षेत्र के मथुरा विलासपुर गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मृतक नासिक महाराष्ट्र से 15 दिन पहले ही लौटा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच कर रही है। गौरा चौराहा के मथुरा विलासपुर गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने एक सफारी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सफारी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। तालाब में पानी भी भरा हुआ था, जिससे सफारी चालक मथुरा विलासपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मोहन यादव पुत्र चिनकन की मौके पर मौत हो गई। जबकि सफारी में सवार इसी ग...