मेरठ, दिसम्बर 10 -- दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर जैनपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह घायल अवस्था मिली नीलगाय को ग्रामीणों और पुलिस ने पशु चिकात्सक से उपचार दिलाया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल नीलगाय को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। अझौता निवासी दीपक सैनी, अवनीश, सोनू ने बताया कि वह किसी काम से लावड़ जा रहे थे। जैनपुर के सामने वेदवान फार्म हाउस के पास एक नीलगाय घायल अवस्था में पड़ी थी। उसको सोमवार रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी जिसके चलते उसके आगे के दोनों पैर टूट गए थे। उन्होंने मामले की जानकारी पीआरवी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लावड़ से पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल नीलगाय का उपचार दिलाया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल नील गाय को अपने साथ सरधना ले गए। वन रक्षक लोमन बडोदिया ने बताया कि उपचार कराकर स्वस्थ होन...