अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बालक गंभीर रूप से घायल
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- जेबीगंज-मोहम्मदी मार्ग पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मड़वा गांव के पास उस समय हुआ, जब दोनों बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे। घायलों की पहचान आयुष राज (12) पुत्र गुड्डू तथा राजकुमार (9) पुत्र सुनील निवासी मड़वा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही कार ने दोनों बालकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर काफी दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.