अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, एक गंभीर
सोनभद्र, जून 7 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास रविवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरंगपानी निवासी 25 वर्षीय बुझावन पुत्र भीम सिंह व 24 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र रामलखन बाइक से बभनी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे विपरीत दिशा से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिसमें बुझावन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुझावन को जिला अस्पताल रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.