शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- निगोही। खुदागंज मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर पंचायत निगोही के रामलीला मैदान निवासी अमित राना अपने साथी हिमांशु गुप्ता के साथ डेलखेड़ा गांव जा रहे थे। कैमुआ पुल पार कर जैसे ही दोनों खुदागंज मार्ग की ओर मुड़े, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल निगोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.