कानपुर, मार्च 31 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला सहित दो लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां पर उपचार के बाद युवक को मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया गया।जिला औरैया के जौरा गांव के अट्ठाइस वर्षीय सुधीर पुत्र जय करन और मूसानगर के नगीना गांव की सत्ताइस वर्षीय प्रिया पत्नी अजय कुमार पुखरायां आए हुए थे, जहां पर झांसी-कानपुर हाइवे पर पैदल हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला सहित दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां पर ड्यूटी में तैनात डा. केदारनाथ ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सुधीर की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.