अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिए की मौत
गंगापार, अप्रैल 13 -- बहरिया थाना क्षेत्र के चौकी सिकंदरा अंतर्गत दूध बेचने जा रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी। सोरांव थाना क्षेत्र के रैदेपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद यादव बाइक से दूध लेकर अपने गांव रैदेपुर व अगल-बगल के गांव में बेचता था। सोमवार सुबह बाइक द्वारा दूध लेकर जैसे ही मनसैता नदी पर बने पुल जुगनीडीह गांव के पास पहुंचा था। जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अधेड़ की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते अधेड़ के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटनास्थल गांव से थोड़ा दूर पर है जिससे युवक के पास लोगों को पहुंचने में देर हो गई। तब तक राजेंद्र प्रसाद दम तोड़ चुका था। राजेंद्र प्रसाद को मदद के लिए जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक वहां से टक्कर मारने वाला वाहन भी फरार हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.