बस्ती, मार्च 10 -- कप्तानगंज। हर्रैया वन क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए जैसी दिखने वाली दुर्लभ फिशिंग कैट की मौत हो गई। शुरुआत में लोगों ने इसे तेंदुए का शावक समझा, लेकिन बाद में वन विभाग ने इसकी पहचान फिशिंग कैट के रूप में की। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्रैया क्षेत्र के रजौली गांव के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पार कर रहे वन्यजीव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर संबंधित विभागों को जानकारी दी गई। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और मृत वन्यजीव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिशिंग कैट एक दुर्लभ प्रजाति की जंगली बिल्ली है, जो मुख्य रूप से आर्द्रभूमि और नदियों के किनारे पाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.