कौशाम्बी, मार्च 31 -- हमीरपुर जिले के अतरार गांव का अनिल कुमार (29) पुत्र दुलीचंद मंगलवार सुबह बाइक से अपनी पत्नी यशोदा देवी और करीब तीन वर्ष की बच्ची के साथ मंसूराबाद (प्रयागराज) जा रहा था। दंपती वहां ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सैनी ओवरब्रिज पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत तीनों लोग मामूली तौर पर जख्मी हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में सभी का इलाज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...