पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- गजरौला। पीलीभीत पूरनपुर हाइवे पर कटना नदी के पास अज्ञात वाहन ने तेंदुए के शावक को टक्कर मार दी। इसमें शावक की मौत हो गई। डीएफओ भरत कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारियां जुटाई गई। बुधवार की शाम को गजरौला में पीलीभीत की तरफ माला मोड पर किसी अज्ञात वाहन ने सड़क से गुजर रहे तेंदुए के शावक को टक्कर मार दी। जानकारी तब हुई कि जब तेंदुए के शावक पर बाकी जा रहे वाहनों की लाइट पड़ी। सूचना पर वन एव वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारियां जुटाई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...