मथुरा, जुलाई 29 -- मथुरा। थाना रिफाइनरी के अंतर्गत बरेली-जयपुर हाइवे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में चला गया। इसके चलते ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी और उसके तीन साथी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल वाहन चालक की तलाश कर रही है। सोमवार देर शाम गांव सरौठ, सादाबाद, हाथरस निवासी सुखवीर सिंह तीन साथियों के साथ ट्राली में बाजरा भरकर उसे बेचने के लिए भरतपुर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे बरेली-जयपुर हाइवे पर रिफाइनरी क्षेत्र में पहुंचे, तभी पीछे से आये अज्ञात वाहन चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हाइवे से ट्रैक्टर ट्र...