बागपत, सितम्बर 7 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मुजफ्फरनगर के वहलना निवासी 55 वर्षीय सतीश पुत्र रतनपाल ट्रक ड्राइवर था। शनिवार की रात वे ट्रक में सरिया लादकर सोनीपत हरियाणा जा रहा था। रतनपाल के बेटे सनी ने बताया कि उसके पिता बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कलां स्थित ताऊ के ढाबे के पास ट्रक खड़ा कर खाना खाने के लिए चले गए। खाना खाने के बाद रात करीब 12 बजे वे वापस अपने ट्रक की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे हाईवे पार करने लगे, तभी शामली की तरफ से दिल्ली जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ...