अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंपो सवार सात लोग घायल, दो गंभीर
अमरोहा, जुलाई 1 -- गजरौला-हसनपुर मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार मासूम समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार हसनपुर क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी अंजू व उसके परिजन सोमवार शाम टैंपो में सवार होकर क्षेत्र के नाईपुरा किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह के बाद सभी लोग टैंपो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गजरौला-हसनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टैंपो को टक्कर मार दी। टैंपो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में टैंपो सवार मुबारकपुर निवासी अंजू, मीनू, टिंकल, कुमकुम, गुंजन व अभिनव घायल हो गए। हादसे के बाद मौके जमा हुई भीड़ ने 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.