अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा हाईटेंशन पोल, 18 घंटे ठप रही बिजली
औरैया, जून 19 -- रुरुगंज, संवाददाता। नेवलगंज विद्युत उपकेंद्र से संचालित रुरुगंज फीडर की हाईटेंशन लाइन का पोल अज्ञात वाहन की टक्कर से टूट जाने के कारण एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 12 बजे बाबा का शाला के पास स्थित हाईटेंशन लाइन के पोल में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया और रुरुगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद हो गई। इसके चलते रुरुगंज समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए।
बिजली आपूर्ति बाधित अचानक बिजली आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.