औरैया, मार्च 12 -- कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी-औरैया मार्ग पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का विद्युत पोल टूट गया, जिससे बिहारीपुर उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद बिहारीपुर, जमौली और कंचौसी गांव में दिनभर बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब दो बजे किसी अज्ञात वाहन ने बिहारीपुर गांव के पास कंचौसी-औरैया रोड किनारे खड़े हाईटेंशन लाइन के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर जमीन पर गिर गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पोल टूटा देखा तो इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को बदलने का काम शुरू किया। दिनभर बिजली आपूर्ति बंद रहने से क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.