अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, पूरे गांव की बिजली गुल
औरैया, जून 9 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर बोडेपुर गांव में मंगलवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे में खंभे पर लगी 16 केवीए की डीपी और बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन गांव की गली किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। खंभे पर लगी डीपी भी क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली के तार टूट जाने से पूरे गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया है। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.