अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत
मथुरा, मई 1 -- थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत मकदमपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई। गांव बसाऊं निवासी 15 वर्षीय छात्रा मधु पुत्री भगवान सिंह निषाद शुक्रवार दोपहर नौहझील स्थित जनता इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। मकदमपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहझील ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर उपनिरीक्षक रजत गर्ग मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.