बरेली, दिसम्बर 29 -- फरीदपुर, संवाददाता। टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। ग्राम नगरिया विक्रम निवासी मृतक के भाई ओमपाल ने बताया कि उसके भाई ओमकार (55) सरकड़ा ईंट भट्ठे पर चौकीदारी करते थे। रविवार शाम वह अपनी साइकिल से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। टोल प्लाजा से आगे हाईवे पर पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। फरीदपुर पुलिस ने मृतक की जेब में रखे पहचान पत्र से परिजनों को सूचना दी। ओमकार ने विवाह नहीं किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.