कौशाम्बी, मार्च 8 -- कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया ककोढ़ा गांव के समीप रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का 24 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र बहोरी मुंबई में रहकर किसी मिठाई की दुकान पर काम करता था। उसके छोटे भाई की 10 मार्च को शादी है। वैवाहिक समारोह के लिए अभी हाल ही में वह घर आया था। रविवार देर शाम वह रिश्ते के भतीजे 17 वर्षीय शनि पुत्र पांडेय के साथ ससुराल जा रहा था। वहां भी उसे मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होना था। कशिया ककोढ़ा गांव में पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.