हरदोई, अप्रैल 10 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सधई बेहटा गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल के साथ ही पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है। दरवेशपुर गांव निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार अपने भतीजे 19 वर्षीय शिवम कुमार के साथ बाइक से सधई बेहटा गांव स्थित एक टेलर की दुकान से कपड़ा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार म...