अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत
रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले के कुन्दरुकला निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में रामगढ़ थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुन्दरुकला निवासी 29 वर्षीय अंसार अंसारी पिता स्वर्गीय रोणित अंसारी बीते 8 मई को साइकिल पर कोयला लादकर रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छत्तरमांडू के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अंसार अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.