अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संभल जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। संभल जिले के थाना राजपुरा क्षेत्र के गांव करकौरा निवासी 30 वर्षीय श्यौराज मजदूरी करते थे। 12 मार्च को वह बाइक से अमरोहा में अपने बहनोई की अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। रात में वहां से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में गवां-रहरा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां शनिवार देररात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। श्यौराज तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...