बदायूं, जून 25 -- बदायूं। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए शाहजहांपुर के युवक की इलाज के दौरान बदायूं के जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कलान पुलिस को सूचना दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास हुआ था। यहां थाना क्षेत्र के गांव जाखिया निवासी धर्मेंद्र 40 वर्ष पुत्र रामस्वरूप किसी काम से कलान आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- हादसे में बाइक सवार युवक की मौत इसी दौरान चांदपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धर्मेंद्र को ...